मनोज कुमार :-
- बिहार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( बुडको) ने गया शहर को तहस, नहस कर नरक बना दिया _ संघर्ष समिति *
गया महानगर विकास संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिठू, संरक्षक पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह , शिव चरण डालमिया, डा मदन कुमार सिन्हा, राम नरेश सिंह पायोद, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय आदि ने कहा की बुडको द्वारा विगत कई वर्षों से गया शहर में घर, घर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सभी मुख्यमार्ग से लेकर साइड सड़के, गली को तोड़ एवम् कोड़ कर रख दिया जिससे बेहतरीन सड़को गलियां में पानी जमने, पुराने पाइप लाइन डैमेज होने से जल जमाव आम बना हुआ है।
नेताओ ने कहा की सड़को, गलियों को तोड़, कोड़ कर बर्बाद कर छोड़ दिया जा रहा है, जबकि उसे टूटी हुई सड़क, गली को उसी रूप में पुनः बनाना है, किंतु बनाने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर ऐन केन प्रकार साट कर छोड़ने से फिर टूट जा रहा है।
नेताओ ने कहा की बुडको के बाद सभी जगहों पर गैस पाइप लाइन भी बिछाया जा रहा है, इन दोनो बिछाए जा रहे पाइपलाइन का कोई प्लान मैप भी नहीं है।
नेताओ ने कहा की गया शहर के चॉक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल, इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल, रमना रोड, एस पी ऑफिस के बगल वाली रोड, दुर्गावाड़ी रोड, दिग्घी तलब रोड, सहित गया शहर के लगभग सभी 53 वार्डो के सड़क, गली की हालत काफी खराब है।
नेताओ ने कहा की गया के जिलाधिकारी, गया नगर निगम के आयुक्त द्वारा बुडको को टूटी सड़कें, गलियों को ठीक से बनाने के निर्देश देने के बाद भी इसके अधिकारियों, कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।
नेताओ ने कहा राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन से अविलंब खास कर विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के पहले गया शहर के सभी टूटे रोड, गली को ठीक कराने की मांग की है।




