BPSC पेपर लीक में आरोपी शक्ति का शस्त्र अनुज्ञप्ति रद्द:- डीएम!

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया, जिला पदाधिकारी त्यागराजन एसएम द्वारा आज शस्त्र शाखा के कुछ विभिन्न ससंचिकाओं का अवलोकन किया गया। अवलोकन के क्रम में यह पाया गया कि श्री शक्ति कुमार, पिता तारकेश्वर प्रसाद न्यू कॉलोनी थाना डेल्हा जिला गया के शस्त्र अनुज्ञप्ति दिसंबर 2021 को निर्गत किया गया था। अवलोकन में यह पाया गया कि श्री शक्ति कुमार के द्वारा ही राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज संचालित करने तथा हाल में इस वर्ष संपन्न बीपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में उक्त कॉलेज परीक्षा केंद्र के रूप में रहने तथा केंद्राधीक्षक के रूप में कार्य करने एवं वर्तमान में बीपीएससी 67वी परीक्षा लीक मामले में जांच भी चल रही है।
संचिका के अवलोकन के दौरान जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने उक्त आर्म्स लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आर्म्स लाइसेंस के सुसंगत धाराओं के साथ आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने का निर्देश दिए हैं।

Join us on:

Leave a Comment