जगदीशपुर से घनश्याम सिंह की रिपोर्ट:-
एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही हुई मौत!
भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला बायपास टी०ओ०पी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिस्ता चौक का है, जहां जगदीशपुर तरफ से आ रही BR 06 जे ए 3488 नंबर की एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही गई।वहीं ट्रक हल्दिया से बेगूसराय जा रहा था । रथ चालक का नाम जय प्रकाश सिंह जो बेगूसराय जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। आपको बता दें कि यह दुर्घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी कई बार हो चुकी है। मृतक युवक की पहचान गणपति शर्मा आनंद मार्ग कॉलोनी अलीगंज बताया जा रहा है,। घटना की सूचना मिलते ही बायपास टी०ओ०पी थाना प्रभारी ओम प्रकाश अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




