रिश्वत लेते अंचल के नाजीर को निगरानी ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया में निगरानी की टीम की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेते इमामगंज अंचल के नाजिर को किया गिरफ्तार 19 हजार 500 ले रहा था रिश्वत।

गया जिले के इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अंचल नाजिर अजीत कुमार आज गुरुवार को निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ गया। निगरानी विभाग में परिवादी के द्वारा अंचल नाजिर के विरुद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराया था जिसके बाद आज गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा। अंचल नाजिर अजीत कुमार के द्वारा परिवादी से जमीन मापी करने के एवज में 20हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी जिसमे परिवादी के द्वारा रिश्वत के पैसे को कम करने को कहा गया था जिसमे 19500 रुपए तय की गई जिसे आज नाजिर को 19500रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण पासवान के मुताबिक निगरानी विभाग की 11 सदस्यीय टीम में डीएसपी पवन कुमार,डीएसपी अभय रंजन ,शशि कुमार शामिल थे। बताया की परिवादी के द्वारा इमामगंज अंचल कार्यालय में जमीन मापी कराने के लिए आवेदन दिया था जिसमे 20 हजार रुपए की मांग की गई थी पैसे कम कराने पर अंचल नाजिर अजीत कुमार ने कहा की उपर के अधिकारियों तक पैसा देना होता है।जिसके बाद 19500 रुपए रिश्वत पर तय की गई। जिसे पैसे लेते गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment