33 वां क्षेत्रीय समूह खेलकूद समारोह का हुआ समापन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में गुरुवार को आयोजित 33 वां क्षेत्रीय समूह खेलकूद समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा क्षेत्रीय खेलकूद ब्रह्मा देव प्रसाद क्षेत्र के खेलकूद प्रमुख सुरेश मंडल प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ विभाग प्रमुख विनोद कुमार विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक एवं प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं विजय राणा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समापन कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।क्षेत्र खेलकूद समारोह का वृत्त प्रस्तुत करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है ।हमें हार कर भी खुशियां मनानीचाहिए ।जीवन में हार और जीत का चक्र चलते रहता है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कबड्डी की टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए रीवा मध्य प्रदेश एवं बहनों की टीम खुर्जा उत्तर प्रदेश जाएगी। खो खो की टीम देवास मध्य प्रदेश एवं खो खो बहनों की टीम जयपुर राजस्थान जाएगी। क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा ने पाथेय के रूप में कहा कि जीवन में जीतने पर खुशी के आंसू छलकते हैं परंतु जीत के आंसू के लिए निरंतर कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन में हमें पराजय भी मिलता है लेकिन पराजय हमें जीतने के लिए प्रेरित करता है ।मिल्खा सिंह एवं उड़न परी पीटी उषा जैसे अनेक खिलाड़ी हमारे लिए आदर्श एवं अनुकरणीय है ।भारत के परंपरागत खेलों को भी पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है ।विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक ने कहा कि खेलकूद और पढ़ाई के साथ संस्कार पक्ष का विकास करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है ।खेल प्रमुख फणीश्वर नाथ जी ने कहा सफलता में हमें आनंद की अनुभूति होती है परंतु असफलता एक चुनौती है जो इस चुनौती को स्वीकार करता है वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है।इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक के द्वारा तथाआभार ज्ञापन सुरेश मंडल के द्वारा किया गया ।शपथ लेना तो सरल है पर निभाना है कठिन एकल गीत विनय कुमार शुक्ला के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर छात्रों को पुरस्कृत किया गया

क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता बाल वर्ग के छात्रा के टीम में सरस्वती विद्या मंदिर हजारीबाग एवं छात्र के टीम में विद्या मंदिर किशनगंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर एवं विद्या मंदिर रजरप्पा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

खो-खो किशोर वर्ग के छात्रा टीम में सरस्वती विद्या मंदिर हजारीबाग एवं छात्र टीम में सरस्वती विद्या मंदिर मधुपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सरस्वती विद्या मंदिर नबीनगर औरंगाबाद एवं सरस्वती विद्या मंदिर पूर्णिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के बाल वर्ग के छात्रा टीम में सरस्वती विद्या मंदिर गिरिडीह एवं छात्र टीम में सरस्वती विद्या मंदिर गिरिडीह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं विद्या मंदिर तिलौथू तथा विद्या मंदिर बाढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

किशोर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के छात्रा टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर बाघमारा धनबाद एवं छात्र टीम में विद्या मंदिर कहलगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सरस्वती विद्या मंदिर छपरा एवं विद्या मंदिर नौतन चंपारण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी राष्ट्रीयस्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे।‌

कबड्डी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन सरस्वती विद्या मंदिर गिरिडीह एवं खो-खो प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन सरस्वती विद्या मंदिर हजारीबाग रहा।‌
इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment