(आरा से अख्तर शफी निक्की)
जिला अभियोजन कार्यालय आरा में आज जिला अभियोजन पदाधिकारी भोजपुर चंद्र मोहन दुबे का सेवा निर्वित के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता लोक अभियोजक आरा श्री नागेश्वर दुबे ने किया ।
उक्त अवसर पर गरिमामई उपस्थिति में स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल सदस्य श्री सुदामा राय एवं श्री राम सुरेश सिंह, शिवजी सिंह ,सरदार वीरेंद्र सिंह, विश्वनाथ पाठक , राजेश पांडे , भारत भूषण चौबे , सुधीर जी सहाय आदि अधिवक्ता श्री दुबे के कार्यकाल के संबंध में विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया गया की श्री दुबे एक कुशल अभियोजन संचालन से पीड़ितों को न्याय मिला एवं विधी व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त विशेष लोक अभियोजक युगेश्वर प्रसाद हीरा , सत्येंद्र सिंह दारा , राजेश कुमार, मोहम्मद अरशद जाफर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए , सभा में गरिमामय उपस्थिति समाजसेवी युवा अधिवक्ता अमरेन्द्र चौबे , गंगेश्वर पांडे की भी उपस्थिति रही ।
विदाई समारोह उपरांत जिला अभियोजन पदाधिकारी का प्रभार श्री विंध्याचल सिंह को दिया गया ।




