मनोज कुमार :-
समाजसेवी इंजीनियर नंदिता पासवान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक सामाजिक चिंतन बैठक का किया गया आयोजन
बुधवार को बोधगया दोमुहान के समीप एक होटल सभागार में अल्पसंख्यक सामाजिक चिंतन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन बोधगया के महिला समाजसेवी सह बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश कर रही इंजीनियर नंदिता पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में बोधगया के नगर परिषद स्थिति 33 वार्डो के अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर इंजीनियर नंदिता पासवान ने उपस्थित लोगों को खादा भेटकर सम्मान देने का भी काम किया। इस मौके पर इंजीनियर नंदिता पासवान ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि बोधगया में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ सामाजिक चिंतन कर शिक्षा, रोजगार के अलावे बोधगया में अन्य समस्याओं से जुड़े मुद्दा पर विचार विमर्श करना। वहीं उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से लोगों से जानकारी प्राप्त कर लोगों के साथ हो रही समस्याओं का निदान करने का भी प्रयास करूंगी ।वही इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पासवान ने कहा कि महिला समाज सेवी इंजीनियर नंदिता पासवान बोधगया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने जा रही है जिसके पूर्व अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ सामाजिक चिंतन बैठक कर कई मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया ।उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर रही नंदिता पासवान लोगों के बीच बैठक कर समस्याओं से अवगत होकर निदान करने का प्रयास कर रही है जो एक अच्छी पहल की जा रही है क्योंकि चुनावी मैदान में उतरने से पूर्व लोगों के बीच बैठक कर विचार विमर्श करना एक सराहनीय कदम है ।उन्होंने भी कहा कि बोधगया के 33 वार्डो से लोग उपस्थित होकर सहमति जताते हुए एक साथ विचार-विमर्श कर नंदिता पासवान को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर चुनाव मैदान में उतरने को कहा। कार्यक्रम का संचालन विपिन पासवान ने किया। इस मौके पर डॉ राम किशोर पासवान, उदय पासवान, अशहर खान, मुख्तार खान, शुट्टू खान, जावेद खान, मुस्तफा खान, मो शौकत खान, रवि पासवान के अलावे भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।




