हजारीमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ई कोमर्स की पढ़ाई की मिली मंजूरी!

SHARE:

अरविंद कुमार :-

रक्सौल वासी को मिला सौगात,बर्षो का इंतजार अब हुआ खत्म,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजारीमल में अब कॉमर्स की पढ़ाई की मंजूरी मिला

पूर्वी चंपारण के रक्सौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजारीमल में वाणिज्य में बिहार बोर्ड पटना द्वारा नामांकन की अनुमति मिली.अब रक्सौल के छात्र छात्रा कामर्स में नामांकन ले सकेंगे।बर्षो से रक्सौल वासी का इंतजार अब हुआ खत्म,रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के कॉमर्स पढ़ने वाले बच्चों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई |

स्वकक्ष रक्सौल संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार पटेल के नेतृत्व छात्र छाताओ की टीम हजारीमल हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सुमन सर तथा स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह को सामूहिक रूप से अंग बस्त्र व माला पहनाकर लडडू मिटाई खिलाकर और पौधा देकर सम्मानित किया गया।रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल से उतयकर्मित कर इंटर कॉलेज बनने के बाद विद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई नहीं होती थी जिस कारण बच्चों को काफी परेशानी होती थी.छात्र छात्रों और अभिभावक द्वारा इसकी मांग की जा रही थी,

रक्सौल के छात्र छात्रा ने स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह मिल आग्रह किया था कि रक्सौल हजारीमल विद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कराने के लिए कुछ प्रयास किया जाय उपरांत रंजीत सिंह विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमन सर से मिले और जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्बी चम्पारण ( मोतिहारी ) को पत्राचार किया गया अन्ततः रक्सौल हजारीमल उतयकर्मित उच्च विद्यालय को कॉमर्स की कक्षा चलाने की अनुमति मिल गया अब रक्सौल के छात्र छात्रा को कॉमर्स संकाय में 80 छात्र छात्रा का नामांकन सीघ्र ही कर ली जाएगी।

कार्यक्रम के नेतृत्व अभिषेक कुमार पटेल समेत डॉ मुराद आलम,अरविंद जायसवाल एवं रक्सौल के शिक्षकों ने किया।साथ ही विद्यालय के बेहतर संचालन एवं भवन निर्माण के साथ प्रांगण की स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रयासरत रहने की सभी ने एक स्वर में कहा।कार्यक्रम में छात्र नितेश कुमार, अमित कुमार , कन्हैया कुमार , पृथ्वी राज, अरबाज आलम , विकाश कुमार, विजय कुमार , युवराज सिंह ,दिपू कुमार ,साहिल अंसारी , इरफान अख्तर आदि मौजूद रहे |

बाइट–प्रिंसिपल

Join us on:

Leave a Comment