एसडीओ, डीपीआरओ ने कला जत्था टीम को दिखाई हरी झंडी!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा समाहरणालय से सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं डीपीआरओ सतेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर कला जत्था की टीम को रवाना किया। कला जत्था की टीम जिले के विभिन्न पंचायतों के महादलित टोले में जाकर गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करेगा। एसडीओ ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सके।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें