रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया.
हथिदह पंचायत से 66 श्रद्धालु तो औटा पंचायत से 22 जबकी मोकामा नगर और पुरे प्रखंड से लगभग 500 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अहले सुबह हिमगिरी एक्सप्रेस से रवाना हुआ.
ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ श्रद्धालुओं को हर हर महादेव के जायघोष के साथ उल्लास और भक्ति पूर्ण माहौल में रवाना किया. गाँव से निकलने से पूर्व ग्राम देवता दुखहरण महादेव का दर्शन करते हुये विभिन्न देवी देवताओं का दर्शन और स्मरण कर श्रद्धालु रवाना हुये .
मोकामा तक हिमगिरी एक्सप्रेस लगभग खाली आई और मोकामा आते ही पूरी तरह से अमरनाथ यात्रियों से भर गई. कोरोना काल में यात्रा बंद रहने के कारण इस बार लोगों में यात्रा के प्रति काफ़ी उल्लास देखा गया. बाबा बर्फ़ानी के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं का ये जत्था 10 से 12 दिनों में बाबा के दर्शन के बाद अपनी यात्रा पूर्ण कर वापस मोकामा लौटेगा.




