अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
पुर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बगहीं में मंगलवार को तेज बारिश के बीच वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक रामेश्वर साह का पुत्र रामायण कुमार 18 वर्ष बताया गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने खेत में जा रहा था।इसी बीच तेज बारिश व गरज के साथ वज्रपात के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हीं हो गई।घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा।घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की भाड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरोकर कर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व सीओ को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।इस संबंध में सीओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वज्रपात से एक युवक की हुई मौत की सूचना के बाद राजस्व कर्मचारी व पुलिस प्रशासन को घटना स्थल पर भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।




