देश में आज भी अघोषित आपातकाल:-भाकपा माले

SHARE:

मनोज कुमार :-

देश में आज भी अघोषित आपातकाल:-भाकपा माले
देश भर में माले कार्यकर्ताओं ने विश्वासघात दिवस मनाया

गया तत्कालीन तानाशाही शासन के द्वारा देश में उठ रहे परिवर्तन के लड़ाई एवम् छात्र युवाओं के आंदोलन को कुचलने के लिए देश की जनता पर आपातकाल 26 जून 1975 को लगाया गया था।जिसमे हजारों हजार छात्र युवाओं समेत तमाम आंदोलनकारियों को जेल में डाल दिया गया था जो देश के इतिहास में काला दिन के रूप जाना जाता हैं।
मौजूदा सरकार भी देश कि जनता से किए गए वादों से भाग रही है।सत्ता में आने से पहले सरकार में प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने,महंगाई दूर करने, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का वादा की थी,ठीक इसके उलट आज महंगाई आसमान छू रही है और भ्रष्टाचार चरम पे है और स्थाई और सम्मानजनक रोजगार के अवसर बिलकुल समाप्त कर के देश में सांप्रदायिक उन्माद भड़काने और विरोधियों के खिलाफ सीबीआई एवम् ईडी समेत तमाम सरकारी संस्थाओं को लगा कर उनका आवाज दबाने का भरपूर प्रयास कर रही है।
हाल में सरकार रोजगार विरोधी अग्निपथ योजना लाकर सेना और देश को कमजोर कर रही है।सेना को 4 साल के लिए ठेका पट्टा पे देकर सेना का मनोबल तोड़ रही है और इसका विरोध कर रहे अभ्यर्थियों समेत तमाम आंदोलकारियों को झूठा मुकदमा में फंसाकर आंदोलन को दबाने की भरपूर कोशिश कर रही है।इस प्रकार आज भी देश में अघोषित आपातकाल जारी है।
आज भाकपा माले के द्वारा 26 जून को आपातकाल को याद करते हुए पूरे देश में काला पट्टी लगाकर विश्वासघात दिवस मना गया।

Join us on:

Leave a Comment