नीरज कुमार :-
महिला वर्ग में मेजबान अमरपुर एवं पुरूष वर्ग में सिमरिया बनी विजेता।
बरौनी
स्व सत्तन राय मेमोरियल पुरुष एवं महिला सिनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।एकदिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला अमरपुर प्राथमिक विद्यालय के मैदान खेला गया।जिसमें जिले की सिमरिया एवं अमरपुर की महिला एवं पुरूष की चार टीमों ने भाग लिया।दिन रात के फार्मेट में खेले गये एकदिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच पुरूष वर्ग में सिमरिया एवं अमरपुर के बीच खेला गया।जिसमें बेहद ही रोमाचंक मुकाबले में सिमरिया की टीम ने मेजबान अमरपुर को 39- 22 से हराकर विजेता बनी।वहीं दुसरे सत्र का मुकाबला महिला टीम के मेजबान अमरपुर और सिमरिया के बीच खेलाइस मैच में दोनों ही टीमों ने जबरदस्त बेहद रोमाचंक खेल का प्रदर्शन किया।जिसमें मेजबान अमरपुर की टीम ने 48- 44 के मुकाबले सिमरिया को पराजित कर विजेता बनी।इस तरह पुरुष वर्ग में सिमरिया एवं महिला वर्ग में मेजबान अमरपुर में विजेता कप पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव भारती,विशिष्ट अतिथि प्राचार्य देवेन्द्र कुमार,अतिथि भुबनेश्वर कुमार, करमचंद राय,राकेश कुमार,रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत खेल की शुरूआत की गई।वहीं डाॅ संजीव भारती ने खिलाड़ियों एवं खेलप्रमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें हार कर अनुशासित एवं एकताबद्ध होकर जीतने की कला सिखाता है।खेल से हमें मांसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है।साथ ही उन्होंने कहा खेल को आगे बढ़ाने के लिए उनकी ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।ताकी समाज में खेल के प्रति स्वस्थ और सुरक्षित माहौल बनें।वहीं उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी दिया गया।साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।




