पंकज सिंह लोजपा(रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोनीत!

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया जिला अंतर्गत अतरी प्रखंड निवासी युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास)के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशन पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी द्वारा लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है पंकज सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी एव प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजू तिवारी जी द्वारा मुझ पर जो भरोसा जताया गया है उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करूंगा मेरी हर कोशिश पार्टी की मजबूती ओर संगठन के उत्तान के लिए होगा,मैं पूर्ण मुस्तैदी एव तन मन धन से पार्टी को संगठित मजबूत एव जुझारू बनाने का हर सम्भव कोशिश करूंगा
वही पंकज सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अशरफ अंसारी जी, प्रदेश महासचिव श्रीमती रीता गहलोत, प्रदेश सचिव श्री बीरेंद्र सिंह,प्रदेश सचिव पंचायती राज अनुज कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव महिला सेल रानी पासवान,सहित पूर्व सासंद प्रतिनिधि जहानाबाद लोजपा नेता रणधीर कुमार पीकू,केदार पासवान, अभिराज कुमार,रामाशीष पासवान सहित गया जिला लोजपा (रामविलास) परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है

Join us on:

Leave a Comment