पानी को लेकर युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मकान मालिक से चल रहा था विवाद!

SHARE:

REPORT- DHIRAJ SHARMA

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल मोहल्ले में देर रात सौरव कुमार नामक युवक को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है। सौरभ के दोस्त नितेश ने बताया कि वह जिस लॉज में रहता है उसके मकान मालिक के द्वारा पानी को लेकर हुए विवाद के कारण रूम खाली करने को लेकर विवाद हुआ था, और यह लोग रूम खाली करने वाला था। लेकिन रात में जब सौरव लॉज आया था और वहां से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में लॉज मालिक के द्वारा 15 से 20 लड़कों को बुलाकर पहले सौरव के साथ मारपीट की गई। वही उसे गोली भी मार कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जवाहरलाल नेहरू नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं सूत्रों की माने तो मारपीट और गोली मारने की घटना किसी अन्य कारण से हुई है जिसे छुपाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें