रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह को दस साल की सजा
मोकामा से राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई गई है, पटना के MP, MLA कोर्ट ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई है. अनंत सिंह के पैतृक निवास बाढ़ थाना के नादावां गांव से वर्ष 2019 में AK 47 रायफल और हेंड ग्रेनड बरामद हुआ था, जिसके बाढ़ उनपर मामला दर्ज किया गया था, उस वक़्त विधायक फरार हो गये थे और 25 अगस्त 2019 को दिल्ली में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और तब से वो जेल में बंद हैँ. 2020 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जेल से ही जीता था, अब उनकी विधायिकी भी खतरे में है.
नियमानुसार 2 साल से अधिक की सजा होने पर विधायकी समाप्त हो जाने का प्रावधान है. इस सजा के बाद अगर हाईकोर्ट सजा पर स्टे नहीं लगाती है तो विधानसभा से उनकी सदस्यता समाप्त हो जायेगी.
अनंत सिंह के वकील ने बताया की उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुये दस साल की सजा सुनाई गई है वरना आजीवन कारावास तक हो सकता था, हालाँकि अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया की वे अदालत के फैसले के विरुद्ध उच्च न्यायालय जायेंगे और प्रार्थना करेंगे की सजा पर स्टे करते हुये सुनवाई प्रारम्भ की जाय.




