यूनियन नेता की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सफाईकर्मी

SHARE:

Report :- Arvind Kumar

नगर निगम मोतिहारी के हड़ताली कर्मचारियों के नेता भाग्यनारायण चौधरी को बीती रात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सफाई कर्मी सड़क पर उतरे और नगर थाना का घेराव किया।सफाईकर्मी हाथों में बैनर – पोस्टर लिए निगम कार्यालय से निकले और मुख्य सड़क होते हुए नगर थाना पहुंचे।सफाईकर्मियों ने नगर थाना का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी नेता प्रभु दयाल यादव ने बताया कि सफाईकर्मियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल 13 जून से शुरु हुआ है।सभी कर्मचारी हड़ताल को लेकर शांतिपूर्ण धरना नगर निगम के पास दे रहे है।जबकि बीती देर रात पुलिस ने कर्मचारी नेता भाग्य नारायण चौधरी को बिना किसी मुकदमा और वारंट के उनके घर से गिरफ्तार करके थाना पर ले आई है।इसलिए थाना का घेराव किया गया है।उन्होंने बताया कि जबतक कर्मचारी नेता को थाना से छोड़ा नहीं जाएगा।वे लोग थाना के मुख्य द्वार पर डटे रहेंगे।

इस बीच आपको बतादें कि सफाई कर्मचारी युनियन के सभी कर्मी 13 जून से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।जिसका नेतृत्व कर्मचारी यूनियन के नेता भाग्य नारायण चौधरी कर रहे थे। इस बीच बीती रात पुलिस ने अगरवा मुहल्ला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।भाग्य नारायण चौधरी के खिलाफ नगर निगम में पूर्व में हुए तालाबंदी को लेकर नगर आयुक्त ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।उसी मामले में नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।जिसके विरोध में सफाई कर्मी सड़क पर उतरे और नगर थाना का घेराव किया।

बाईट….प्रभु दयाल यादव….कर्मचारी नेता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें