बुनियादी समस्याओं से विधायक को कराया अवगत!

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट

गढ़हारा की बुनियादी जनसमस्या से तेघड़ा विधायक को ग्रामीणों ने कराया गया अवगत।

बरौनी

गढ़हरा में भाकपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा संगठन मजबूती के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान क्षेत्र के लोगों को होने वाली समस्याओं को चिन्हित किया गया।जनसंपर्क अभियान के दौरान गढ़हारा शाखा प्रभारी दिलेर अफगन के नेतृत्व में प्रमोद चौधरी, दानिश महबूब,मोफिजुर रहमान,अजित कुमार, रिजवान आलम,मोनाजीर अहसन,शाकिर हुसैन,जावेद आलम,मो अमानुल्लाह ने जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और निजात के लिए दानिश महबूब ने तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह को क्षेत्र की समस्या निवास होटल से किउल ढ़ाला (तिनमोहानी) तक जर्जर एवं टूटी हुई पीसीसी ढ़लाई सड़क को नए शिरे से पीसीसी ढ़लाई सड़क निर्माण, गढ़हरा क्षेत्र में नाला निकासी नहीं होने के कारण वर्षा के मौसम में जलजमाव की स्थिति से निजात के उपाय,रेलवे इण्टर कॉलेज को बिहार सरकार के द्वारा संचालित कराने,उर्दू प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित कर उर्दू माध्यमिक कराने,किउल वार्ड नं 13 माध्यमिक विघालय में भवन निर्माण,भीषण गर्मी का मौसम देखते हुए क्षेत्र के खराब चापाकाल का मरम्मत,जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एवं वृद्धा पेंशन का लाभ दिलवाने,गढ़हारा पूरब मोहल्ला में स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निजात के लिए शिक्षा मंत्री व मुख्यमंंत्री से मिलने का समय मांगा है।प्रतिनिधि मंडल सदस्य दानिश महबूब ने कहा हमलोग मुक्तेश्वर वर्मा जी की अध्यक्षता में  रेलवे इण्टर कॉलेज के मुद्दे पर क्षेत्रीय स्तर पर आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी।  

Join us on:

Leave a Comment