विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेशनल सर्विस स्कीम द्वारा भागलपुर विश्वविद्यालय के तीन कॉलेजों द्वारा जागरूकता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जय प्रकाश उद्यान में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद विभिन्न तरीकों से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम “ओनली वन अर्थ” है, जिसका मतलब “केवल एक पृथ्वी” है। इस कार्यक्रम में टी एन बी कॉलेज, एस एम कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसमें पोस्टर एग्जीबिशन भी लगाया जा था जिसमे पर्यावरण संरक्षण संबंधित विभिन्न तस्वीरें और नारे लगाए गए थे। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। गंगा प्रहरी गौरव सिन्हा ने बताया कि कैसे हम अपनें दैनिक जीवन में छोटे छोटे बदलाव करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। मंच संचालन का कार्य एनएसएस स्वयंसेवक अनिरुद्ध ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएसडब्ल्यू, टीएमबीयू के रामप्रवेश सिंह,
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, टीएमबीयू के अनिरुद्ध,
मनोज के अलावे अन्य लोग शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment