एक दिवसीय दौरे पर रक्सौल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मण्डविया!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

मोतिहारी: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडविया एक दिवसीय दौरा पर रविवार को रक्सौल पहुंचे।रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के चौथे और राज्य के पहले राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला और नवनिर्मित अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर आयोजित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मोदी सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताया।उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला के स्थापना को लेकर कहा कि अब बिहार में हीं खाद्य पदार्थों की जांच हो जाएगी।इसके लिए राज्य के बाहर के प्रयोगशालाओं में जाकर लंबे इंतजार की समस्या खत्म हो जाएगी।
आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से संवाद के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जो लोग पैसा वाले हैं।उनके घर में किसी के बीमार पड़ने पर वे बड़े शहरों के बड़े अस्पताल में अपना इलाज करा लेते हैं।लेकिन जिनके जेब में पैसा नहीं होता है और वैसे परिवार में कोई बीमार पड़ता है, तो उनका परिवार टूट जाता है।वैसे हीं गरीब परिवार के लोगों के लिए नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरु किया है।जिस योजना के तहत देश के 10 करोड़ लोगों का कार्ड बना है।इस योजना के कार्डधारी को 5 लाख रुपये का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीब लोगों के लिए गरीब कल्याण योजना के रुप में आयुष्मान भारत का कार्ड देकर वंदनीय कार्य किया है।

पटना से हेलिकॉप्टर से आए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडविया राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ रक्सौल हवाई अड्डा पहुंचे।जहां उनकी आगवानी स्थानीय सांसद संजय जायसवाल,विधायक प्रमोद कुमार सिंहा समेत कई नेताओं और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया।इस मौके पर मनसुख मांडविया ने आयुष्मान भारत के 5 लाभार्थियों के बीच स्मार्ट कार्ड वितरित किया।साथ हीं रक्सौल से हीं पताही प्रखंड के जिहुली ओर सुगौली प्रखंड के भेड़िआही में हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर का उद्घाटन किया।

बाईट….मनसुख मांडविया…मंत्री,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

Join us on:

Leave a Comment