विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

पिछले दिनों कोविड पीरियड में हुए राज्य के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल पारस की बदनामी के बाद अब ये संस्था अपनी छवि सुधारने और बेहतर कार्य करने के लिये आग निकल रहे है ।
नतीजतन आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोटरी क्लब और पारस अस्पताल के सौजन्य में मोतीहारी में कैंसर स्कैनिंग कैम्प का आयोजन किया गया ।

मोतीहारी के एक निजी होटल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के विधि व गन्ना युद्योग मंत्री प्रमोद कुमार , पारस ग्रुप के छेत्रीय निदेशक डॉ सुहास अराध्ये ,वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ अजय कुमार , सहित रोटरी क्लब के कई सक्रीय सदस्य मौजूद रहे । सभी ने बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार के साथ द्वीप प्रज्वित कर कार्यक्रम का आगाज किया । वही इस कार्यक्रम में दूर दराज से सैकड़ो मरीजो ने पहुच कर अपना सकेनिंग कराया ।
पारस हॉस्पिटल से पहुचे दर्जनों डॉक्टरों ने मरीजो को बेहतर परामर्श दिया और उनका इलाज भी किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
पहुचे बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा कहलाता है इसी लिया डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से लोगो को काफी लाभ पहुचेगा । साथ ही इस तहर के कर्यक्रम से प्रधान मंत्री हेल्थ कार्ड के जरिये भी लोग को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है ।

वही इस कार्यक्रम अपने चिकित्सकीय टीम को लेकर पहुचे । पारस अस्पताल के छेत्रीय निदेशक डॉ सुहास अराध्ये ने कहा कि यह संस्था लोगो के मन में अपने प्रति बेहतर व्यवहार स्थापित करने के लिये लोगो के बीच जाना और अपने कार्यशैली में सुधार लाना शुरू कर दिया है और इसी ये बिहार के 6 जिले में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम लोगो में इस संस्था के प्रति विश्वास बढे । साथ साथ कैंसर जैसे पीड़ित लोगो को कम खर्च में बेहतर इलाज किया जा सके । उन्हीने कहा कि इस कैम्प का आयोजन हर महीने लगातार किया जाएगा । और इसकी सुरुआत आज मोतीहारी से कर दी गई है ।

बाईट—-डॉ – सुहास अराध्ये -छेत्रीय निदेशक , पारस ग्रुप

बाईट– प्रमोद कुमार – मंत्री , बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment