नीरज कुमार की रिपोर्ट
बरौनी
बरौनी रेल परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय रेल पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत 5 जून की सुबह बरौनी जंक्शन पर रेल अंचल निरिक्षक राम प्रबोध यादव के निर्देश एवं एएलटीएफ 3 के द्वारा की जा रही सघन जांच अभियान के दौरान बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बोगी से 209 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।इस संबंध में श्री यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस के साधारण बोगी नवंबर डी 6 शौचालय के पास लावारिश हालत में 750 एमएल की 28 बोतल,375 एमएल की 1 एवं 180 एमएल की 180 पीस टेट्रा फ्रुटी पैक विदेशी शराब बरामद किया गया है।जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना बरौनी को सुपुर्द कर दिया गया।




