डीएम के जनता दरबार में पहुंचे दर्जनों फरियादी!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा उदिता सिंह जिलाधिकारी नवादा ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरवार का आयोजन किये। आज जनता दरबार में लगभग 190 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से आधे से अधिक आवेदनों को आॅन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया। आज मुख्य रूप से भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपसी विवाद, मनरेगा, आपूर्ति, हर घर नल का जल, अम्बेदकर विद्यालय में नामांकण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आज जनता दरबार में महिलाओं की संख्या पुरूषों से अधिक थी। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निष्पादन करने का आश्वासन दिये। सभी आवेदकों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने आवेदन पत्र पर अपने मोबाइल नम्बर का उल्लेख अवश्य करें जिससे कि जांच के समय आवेदक को बुलाया जा सके। श्री उज्जवल कुमार सिंह अपर समाहर्ता को भूमि विवाद और मो0 नैय्यर एकबाल को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सभी आवेदनों को जांचोपरान्त निष्पादन करने का निर्देश दिये।

Join us on:

Leave a Comment