लोकेशन नवादा
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा नगर परिषद क्षेत्र की लगभग सभी नालियों चूहे के कारण जाम हो रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि नगर परिषद के अधिकारी बोल रहे हैं। जिससे साफ हाजिर होता है कि नगर परिषद के अधिकारी अपनी खामियों को छुपाकर चूहे को दोषी ठहरा रहे हैं। आज इसी को लेकर नवादा विधायक विभा देवी एवं एमएलसी अशोक यादव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद विधायक ने कहा कि नगर परिषद के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर शहर की नालियों की लड़ाई करवाएं, नहीं तो पदाधिकारियों को कुदाल देकर स्वयं खड़ा होकर साफ कराऊंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह नवादा नगर परिषद की साफ सफाई के नाम पर 72 लाख रुपये मिलता हैं तो आखिर सफाई क्यों नहीं हो रहा है और ये पैसा कहां जा रहा है।
वही एमएलसी अशोक यादव ने नवादा नगर परिषद सफाई के नाम पर जीरो है। प्रतिमाह साफ सफाई कराने वाली एजेंसी को 72 लाख रुपए दिया जा रहा है, बावजूद शहर की साफ सफाई नदारद है।
आपको बता दें कि गुरुवार को डीएम उदिता सिंह ने नवादा नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें डीएम ने अधिकारियों से नाली जाम का कारण पूछा। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि चूहे के कारण नालियां जाम हो रही है। के बाद डीएम ने पदाधिकारियों को फटकार भी लगाई थी




