सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सायकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा आज बिहारशरीफ के किसान कॉलेज के प्रांगण से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।साइकिल रैली में सैकड़ों
युवक एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साइकिल चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ के लिए फायदेमंद है।उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना से छात्रों में जागृति आई है।वही नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पिंकी गिरी ने कहा कि भारत में साइकिल का महत्व कभी खत्म नहीं हो सकता है। आज भी साइकिल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। साईकिल एक सस्ता, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल साधन है।

बाइट:पिंकी गिरी नेहरू युवा केंद्र

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment