भाजपा नगर मित्रा मंडल की बैठक सम्पन्न!

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा

आज भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत जी की अध्यक्षता में स्थानीय आनंदराम ढांढानियाॅं सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्रांगण में आहूत किया गया जिसमें विजय मित्रा मंडल का विस्तार किया गया एवं इस क्रम में स्थानीय पार्षद बिधुवाला सिंह, दिनेश मंडल और एडवोकेट राहुल तोमर को उपाध्यक्ष, प्रदीप जैन एवं धर्मेन्द्र बब्लू को महामंत्री, सुमित शास्वत को मंत्री पद का दायित्व दिया गया ।भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय,पूर्व अध्यक्ष नभय चौधरी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, संतोष कुमार एवं मण्डल अध्यक्ष सुधीर भगत ने माला पहनाकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही आगामी कार्यक्रम दिनांक 7 जून को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व जो पूरे बिहार में चार जिलों में होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें पहला कार्यक्रम भागलपुर में होने जा रहा है इस हेतू व्यापक कार्ययोजना बनाई गई।यह तय हुआ कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को भाजपा कार्यकर्त्ता जन जन तक पहुचायेंगे।सभी लोगों में सरकार के किये गये योजनाओं को बताया जाएगा इसको लेकर मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी वार्डों में बैठक व जन जागरण कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम की रुपरेखा पर पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रीति शेखर ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रोहित पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ प्रीति शेखर,कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार,उपाध्यक्ष विपुल सिंह,श्यामल किशोर मिश्र, मनीष दास,रवि शर्मा,राजेश टंडन,राहुल तोमर,प्रदीप जैन,राजीव तिवारी,उमाशंकर,सुमित शाश्वत,संदीप शर्मा,दिनेश मंडल,पृथ्वीराज,अभिनव कुमार,आशुतोष कुमार, निरंजन सिंह,ओम प्रकाश मंडल,विकास कुमार,करण किशोर,ठाकुर मोहित सिंह,राज किशोर प्रसाद गुप्ता,रंजन कुमार चौधरी,योगेश पांडे,शीत कंठ नीरज,धर्मेंद्र बबलू,मनीष मिश्रा,अमरदीप,सुबोध सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment