इलाजरत कैदी की मौत से फूटा आक्रोश, भारी बवाल!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ अस्पताल में इलाजरत कैदी के मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा है ।
मामला मोतीहारी के सदर अस्पताल कि है जहाँ एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिसके बाद मौत से नाराज परिजनों ने शव को सदर अस्पताल गेट पर रख कर जमकर हंगामा मचाया । परिजनों ने सड़क को भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा ।

इस मामले में आपको बतादें कि पिछले 31 मई की रात अरेराज ओपी की पुलिस शराब मामले में फरार चल रहे दिनेश राम को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।
फिर उसे न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेजा जहां उसकी स्थिति को देखते हुए कैदी को सदर अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती कराया गया ।
इस बीच इलाज के दरमियान आज उसकी मौत हो गई।
अब जैसे ही मौत की खबर परिजनो को मिला वासे ही परिवार वाले के बीच चीखपुकार मच गई ।
और सभी लोग सदर अस्पताल पहुचे।
और फिर हुआ मौत पर बवंडर । मृतक दिनेश के शव को परिजनों ने सदर अस्पताल गेट पर रख कर सड़क जाम कर दिया। और उन परिजनों को साथ देने अपने समर्थकों के साथ
सड़क पर उत्तर गए छात्र नेता अनिकेत पांडेय । वही हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचें नगर थानाध्यक्ष विजय राय ने ग्रामीणों और उसके परिजनो को समझा बुझा कर जाम को हटवाया ।
और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

इस मामले में हंगामा कर रहे लोगो का आरोप है कि सदर अस्पताल में बने नशा मुक्ति वार्ड में ठीक ढंग से मरीजो का इलाज नहीं हो पाता है इसी वजह से कैदी की मौत हुई है ।

बाईट– मृतक की पत्नी

बाईट —अनिकेत पांडेय— छात्र नेता

Join us on:

Leave a Comment