रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट
जातिगत जनगणना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये प्लुरल्स की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी की तल्ख़, यथार्थ और तथ्यपरक टिप्पणी सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मिडिया अकाउंट से ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. उनकी टिप्पणी है की –
“वह जाति जिसके उद्धार की सर्वाधिक ज़रूरत है वह है ‘बिहारी’ – देश में सबसे गरीब, सबसे शोषित, सबसे वंचित, सबसे तिरस्कृत। कॉंग्रेस ने फूट डाला, राज किया। आप दोनों ने तो उसका सम्मान तक छीन लिया है। Nitish Kumar Lalu Prasad Yadav”
इस टिप्पणी में पुष्पम प्रिया चौधरी ने लालू यादव और नितीश कुमार को बिहार की दुर्दशा के लिये जिम्मेदार ठहराया है.




