टाटा छपड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद।

SHARE:

नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।

बरौनी

रेल पुलिस के द्वारा लगातार बरौनी आने जाने वाली सभी ट्रेनों में की जा रही सघन जांच अभियान चलाये जाने के बावजूद ट्रेन के माध्यम से की जा रही शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है।शनिवार 28 मई की सुबह बरौनी अंचल रेल निरिक्षक राम प्रबोध यादव के निर्देश पर की गई कार्यवाई में बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन संख्या 18181 टाटा छपड़ा एक्सप्रेस में सघन चेंकिंग अभियान के दौरान साधारण बोगी डी 3 से लावारिश हालत में 750 एमएल की 71 बोतल (53 लीटर) बरामद किया गया।

Join us on:

Leave a Comment