प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में फोन पर पति से कहासुनी के बाद महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि डंडारी निवासी सुजीत कुमार की पत्नी 25 वर्षीय निशा कुमारी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । निशा कुमारी के पति सुजीत कुमार फायरमैन की नौकरी करता है और वह अभी पटना में पोस्टेड है । परिजनों ने ऐसी आशंका जताई है कि निशा कुमारी के दांपत्य जीवन में हुए खटपट के बीच आत्महत्या की घटना घटी है। इस घटना के बाद से निशा कुमारी के मायके में कोहराम मच गया है। डंडारी थाना पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है । हालांकि निशा कुमारी ने किन कारणों से लगाई इसका पता अभी किसी को नहीं चल सका है । वही पुलिस इस घटना पर हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच में जुटी हुई है।
बाईट- मृतका के परिजन




