ATM तोड़कर कैश ले भागे बदमाश, मोटी रकम किया साफ!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट:-

एटीएम मशीन तोड़ कैश बॉक्स ले गया बदमाश, मोटी रकम पर हाथ साफ

एंकर।जिले में इन दिनों अपराध बढ़ा है।बदमाश हर दिन हत्या-लूट, डकैती समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस कमजोर साबित हो रही है। इस बार शनिवार की रात खुदागंज थाना क्षेत्र के बाजार इलाके से बदमाश इंडिया फर्स्ट का एटीएम मशीन कबाड़ कर ले गया। जिसमें लाखों के कैश होने का अनुमान है। आश्चर्यजनक तो यह है कि रात्रि गश्ती पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर एटीएम सेंटर पर पड़ी तो घटना का खुलासा हुआ। मशीन पक्षतिग्रस्त था। थोड़ी दूर पर उसका एलसीडी फेंका मिला। कैश बॉक्स गायब है। जिसमे मोटी रकम होने की संभावना है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया। अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए।
खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कितने रकम की चोरी हुई। इसकी जानकारी बैंक से ली जा रही है। इलाके का फुटेज खंगाला जा रहा है।एटीएम कैफे के सामने आजद प्रसाद का मकान है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर लेगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment