सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्वह योजना का सफल ट्रायल!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा गंगाजल उद्वह परियोजना का हुआ सफल ट्रायल, हाथीदह से पाइपलाइन के जरिए मोतनाजे पहुंचा गंगा का पानी, गांव के लोगों में गजब खुशी
नवादा:गंगा उद्धव योजना के तहत शनिवार को की गई ट्राइल गंगा का पानी देखते ही गांव के लोगों में खुशी। बताया जाता है कि हाथीदह से गंगा का पानी नालंदा होते हुए नवादा और गया पहुंचाया जाएगा। काफी लंबी पाइपलाइन दिखाया गया है।191 किमी से अधिक लंबी पाइपलाइन के जरिए जिले के लोगों को मिलेगा गंगाजल
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कई अधिकारी ट्रायल से पहले इस जगह पर आकर जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश भी दिए हैं। जानकारी दी गई है कि महत्वाकांक्षी परियोजना पटना के हाथीदह से गंगा जल ले जाएगा राजगीर, नवादा और गया191 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए जाएगा यहां पहुंचेगा और लोगों को गंगाजल मिलेगा। इस गंगा जल परियोजना के लिए कैबिनेट से 28 दिसंबर, 2019 को मंजूरी दी गई थी। बताया जाता है कि इस योजना में 3000 करोड़ रुपये से योजना का निर्माण किया गया है। 51 किलोमीटर की दूरी में एक ही चैनल होगा.गिरियक से पानी ले जाने के लिए तीन रास्ते होंगे. एक तरफ राजगीर और दूसरी तरफ नवादा के लिए पाइप लाइन बिछाई गया है. फिर गिरियक से ही वाणगंगा होते हुए तपोवन, जेठिया और दशरथ मांझी से गया के मानपुर तक पाइप पहुंचेगी.
गंगा उद्धव योजना के 191 किमी से अधिक लंबी पाइपलाइन के जरिए गंगाजल को राजगीर के घोड़ाकटोरा में 354 एकड़ में स्टोर किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment