छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी छात्र जदयू!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी छात्र जदयू, उत्तम कुशवाहा,
गया: गया के गांधी मैदान मंडप में छात्र जदयू के मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक रखी गई, इस बैठक में मगध विश्वविद्यालय से विभिन्न कॉलेज के छात्र जदयू के अध्यक्ष, जिला के प्रखंडों के अध्यक्ष एवं छात्र जदयू के कार्यकर्ता रहे उपस्थित, इस बैठक का संचालन कर रहे हैं अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से नवनिर्वाचित मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा जी के स्वागत समारोह एवं विश्वविद्यालयों के समस्याओं पर रखा गया है इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने कहा कि आज की बैठक में मगध विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई ,जैसे मैं सेशन लेट , सही समय पर परीक्षा ना लेना, एवं मगध विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति ,स्थाई परीक्षा नियंत्रक ,स्थाई रजिस्टार की नियुक्ति हो , साथ ही उत्तम कुशवाहा ने कहा कि हमारी मांगे अगर जल्द से जल्द पुरी नहीं गई तो छात्र जदयू एक बड़ा आंदोलन रूप में भूख हड़ताल करेगी साथ ही कहा कि माननीय राजपाल महोदय से निवेदन है कि लाखों छात्रों की भविष्य आपके हाथ में है हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं। की बचा लीजिए ,नहीं तो हम सब भूख हड़ताल पर बैठेंगे, साथ ही कहा कि तमाम मीडिया से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं। कि आप सब पर ही हम सब की मेहनत टिकी है। जिस तरह से आप एक बच्चे को रातों रात पूरे भारत भर में ट्रेंड करवा सकते हैं तो आप मगध विश्वविद्यालय के लाखों छात्रों के समस्याओं को भी ट्रेंड करवा सकते हैं क्योंकि आप से ही हम सबको उम्मीद है आप भारत का चौथा स्तंभ है, इस मौके पर, अमरजीत, मनजीत, मंटू प्रीति कुंदन दीप्ति, मानसी, अमित मुकेश ,रवि ,संजय ,प्रेम सौरभ, जयप्रकाश, गोरेलाल राहुल, समेत अन्य विभिन्न कॉलेजों के अध्यक्ष ,प्रखंड अध्यक्ष ,एवं छात्र जदयू के कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें