अमृत सरोवर के तहत पियो एवं स्वयं जीर्णोद्धार करो का काम शुरू!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट-

गया ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पकरी-गुरिया के कुष्ठ सेवा आश्रम के निकट बने बड़े पैमाने पर तालाब का मनरेगा में नई योजना अमृत सरोवर के तहत तालाब का जीर्णोद्धार के लिए ईमामगंज के मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार,कनिये अभियंता पिंकू कुमार, पीटीए निलरंजन प्रसाद, युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता दिनेश दास, आशीष कुमार,बिकोपुर उपमुखिया प्रतिनिधि संजू खान आदि ने प्रखंड में अमृत सरोवर योजना के तहत पहली योजना का शुभारंभ किया गया। वहीं कार्य का शुभारंभ पीओ जयप्रकाश कुमार ने खुद से मिट्टी का कटाव कर के काम की शुरुआत किया। उन्हों ने बताया के इस तालाब की गहराई और चौड़ाई बढ़ जाएगी तो वाटर स्टोरेज रहेगा,जिससे पेयजल गहराएगा नहीं। और यह पहाड़ से घिरा है,जिसमे पहाड़ का पानी स्टोर रहेगा। जिसमें मछली का भी बड़े पैमाने पर पालन किया जा सकेगा। जिससे लोग रोज़गार उत्पन्न कर सकेंगे।
बाईट ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment