लोजपा रामविलास भोजपुर की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

SHARE:

(आरा से अख्तर शफी निक्की की रिपोर्ट)



लोजपा रामविलास भोजपुर जिला का संगठन विस्तार के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी राकेश सिंह ,जिला सह प्रभारी चंदन कुमार पासवान की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्ष में वैठक में आरा में आयोजित किया गया ।बैठक में जिला अध्यक्ष ने भोजपुर के सभी प्रखंड अध्यक्षो का क्रमवार सूची प्रस्तुत किया तथा नए प्रखंड अध्यक्ष ,नगर अध्यक्षो को फुल माला से सम्मनित किया गया ।सहार का सभी पंचायत अध्यक्ष,उदवंतनगर, गढहनी, त्तरारी ,शाहपुर एवं अन्य प्रखंडों का भी शत प्रतिशत सूची सौपी गयी।प्रदेश उपाध्यक्ष सह भोजपुर प्रभारी राकेश सिंह उर्फ गबरू सिंह ने उपस्थित सभी अध्यक्षों से पार्टी के प्रति वफादारी से काम करने का आग्रह किया साथ ही साथ जल्द ही बुथ लेबल पर कमिटी बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी के सपनो को साकार करे। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी बुथ लेबल के सभी कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद करेंगे तथा बुथ लेबल पर हो रहे सरकार द्वारा भ्र्ष्टाचार को उजागर कर उसे मिटाने का प्रयास करेंगे।जिला के सह प्रभारी चंदन कुमार पासवान ने कहा कि जिला के किसी कोना में जब भी कोई कार्यकर्ता को कोई परेशानी हो एक जुटता के साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर लडाई लड़े जरूरत पड़ी तो प्रदेश से भी हमलोग आएंगे ।लोजपा रामविलास बिहार की नम्बर वन पार्टी होगी।आगामी 2025 का विधान सभा का चुनाव पार्टी के पक्ष में होगा।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने आये पार्टी के पदाधिकारियों को फूलमाला एवं बुके देकर सम्मनित किया तथा अपने सम्बोधन में कहा कि भोजपुर में सगठन विस्तार हो चुका है जो अच्छे कार्य करने वालो प्रखंड अध्यक्षो को सम्मनित किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करने वालो में मनोज कुमार जिला अध्यक्ष ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ट, कुशुम देवी प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ लालती देवी जिला अध्यक्ष भोजपुर,अजित कुमार,,त्तरारी प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पासवान,गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,सहार प्रखंड अध्यक्ष आमोद प्रसाद अमर,आरा प्रखंड अध्यक्ष महाराजा पासवान,बिहिया नगर अध्यक्ष लालबाबू चौधरी,जिला सचिव विशाल चौधरी,जिला महासचिव रविन्द्र प्रसाद,उदवंतनगर ध्यक्ष संजय कुमार,किरण देवी,प्रकाश कुमार,बिहिया महिला नगर अध्यक्ष लीला शर्मा,बबिता देवी,संजय पासवान,जिला महासचिव प्रमोद कुमार पासवान,धीरज पासवान,चंद्रकांती देवी ,सुनीता देवी,गजेंद्र कुमार आदि लोग शामिल थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें