:- पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा): इन दिनों बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. सुशासन बाबू का सुशासन खत्म होते दिख रहा है. वही पुलिस का भय भी अपराधियों के ऊपर से समाप्त हो गया है. विगत बुधवार को भी अपराधियों ने एक युवक को गोली मार लूटपाट किया था. ताजा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के गौरीपुन्दह गांव से जुड़ा हुआ है, जहाँ अपराधियों ने एक युवक को निशाना बनाया और उसे गोली मार दी है. गोली युवक के कनपट्टी में लगी है, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में लाश देखा तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही फतुहा डीएसपी राजेश मांझी, थानाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है!!




