रिपोर्ट- अनमोल कुमार
भागलपूर सबौर प्रखंड के फतेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की सदस्य बीबी नूरी के पुत्र मो सान समेत तीन लोग का गंगा में डूब गये
परिजनों ने पुलिस के सहयोग से गंगा में उन लोगों को खोजने का प्रयास किया
वार्ड सदस्य के परिजनो ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब
मो सान (14), मो कारे (17) और मो सक्लू (18) इंजीनियरिंग कॉलेज घाट में नहाने के लिए गये थे काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू हुई
पता चला कि कारे और सकलू के साथ गंगा किनारा गया है गंगा किनारे पहुंचे तो देखा कि तीनों का कपड़ा नदी के किनारे रखा था काफी खोजबीन की लेकिन तीनों का पता नहीं चला
मामले की सूचना जिरोमाइल थाना पुलिस को मिलते हीं वह मौके पर पहुंची एक बार फिर गंगा में तीनों को खोजने का काम आरंभ हुआ इस बीच अंधेरा होने की वजह से बच्चों को खोजने का काम छोड़ना पड़ा मामले की जानकारी एसडीआरएफ को दी गई इन लोगों ने भी अंधेरा होने की वजह से बुधवार सुबह सभी को गंगा में खोजने की बात कही घटना के बाद वार्ड सदस्य समेत दोनों गायब बच्चों के घर में मातमी माहौल है परिजन एक दूसरे को आश्वासन दे रहे हैं




