अपराधियों के आगे विवश पुलिस, ग्रामीण एसपी पर उठ रहे सवाल

SHARE:

:- पटना ग्रामीण से अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

पटना ग्रामीण एसपी से नहीं संभल रहा इलाका… दिनदहाड़े फोरलेन पर अपराधियों ने युवक को गोली मार कार व मोबाइल लूटी!!

(फतुहा): इन दिनों बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। वही पटना के ग्रामीण एसपी विनीत कुमार भी विधि-व्यवस्था संधारण में असमर्थ साबित हो रही है. बड़ी खबर खुशरूपुर थाना क्षेत्र से मिल रही है जहां बुधवार को दोपहर में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर हथियारबंद अपराधियों ने एक कार सवार को निशाना बनाया है. मिली जानकारी के अनुसार पटना से युवक भाड़ा लेकर बख्तियारपुर गया था और सवारी को छोड़ वापस लौट रहा था, उसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर चालक को नीचे उतारा व पिस्तौल सटाकर गाड़ी की चाभी व दो मोबाइल छीन ली. जाते समय अपराधियों ने युवक को गोली मार दी, जो कि युवक के पैर में लगी. जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के दति तिहरा निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार है. स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठाया है. पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद डीएसपी राजेश मांझी, थानाध्यक्ष खुशरूपुर व कई पदाधिकारी मौजूद रहे!!

Join us on:

Leave a Comment