मनोज कुमार की रिपोर्ट
निजी कोचिंग संस्थान से साइकल चोरी चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा।
गया शेरघाटी शहर के निजी कोचिंग संस्थान से साइकिल चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया घटना बुधवार की दोपहर की है,शहर के हटीया मोहल्ला के निकट बुधवार की दोपहर कोचिंग क्लास करने आए छात्रों की साइकिल चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया इसके बाद उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया पुलिस के पकड़ में आया आरोपी चोर की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी विवेक कुमार पिता शंकर दयाल सिंह के रूप में हुई है पुलिस आरोपी से पूछताछ करने करने पर बताया कि आमस थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी सत्या के पास सभी चोरी का साइकिल रखा हुआ है। इधर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि अग्रतर पूछताछ उपरांत के बाद कार्रवाई की जाएगी।




