नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा जिला के नारदीगंज क्षेत्र शादी के 6 साल बाद पत्नी को संतान नहीं हुआ तो पति ने दूसरी शादी रचा लिया और पहली पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं दहेज के लिए भी पहली पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। जिसके बाद पीड़िता महिला थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता पटना सिटी लोहा पुल निवासी लाला चौहान की पुत्री सुमन देवी ने बताया कि 2016 में मेरी शादी नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा निवासी मिथुन चौहान के पुत्र सहदेव चौहान के साथ हुआ था। पीड़ित सुमन ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद तक उन्हें संतान नहीं हुआ. इस बीच पति ने सुमन से मारपीट करना शुरू कर दिया और दहेज के लिए लगातार रुपए मांगने लगा। वहीं 1 साल पहले सहदेव ने सुमन को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया. वह पिछले एक साल से माता-पिता के पास रह रही थी. इस बीच सहदेव ने एक अन्य महिला से शादी रचा ली. अब पीड़ित सुमन न्याय के लिए पुलिस के पास पहुची है.




