प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में प्राइवेट शिक्षक को गोली मारकर घायल करने के आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने और परिजनों ने हमला बोल दिया। इस घटना में डीएसपी और थानेदार की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी। इसके साथ ही एक बीएमपी जवान को पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल भी जवान संजीत कुमार गुप्ता का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीराटोल गांव की है । बताया जाता है कि रहुआ गांव में देर रात प्राइवेट शिक्षक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले को लेकर बलिया डीएसपी के नेतृत्व में बलिया , साहेबपुर कमाल थानों की पुलिस छापेमारी करने गई थी जहां एक गांव से एक युवक को हिरासत में लिया गया था उसके निशानदेही पर हीरा टोल में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो बदमाशों ने पथराव कर दिया और लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घायल जवान के अनुसार इस दौरान थाना अध्यक्ष और डीएसपी को भी लाठी डंडे की चोट लगी है जिसके बाद सभी पुलिस वहां से भाग गई और वह ग्रामीणों के चंगुल में फंस गया। जिसके बाद उसकी बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई कर दी बाद में वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा जिससे उसकी जान बची। घायल जवान का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। घायल जवान बलिया थाना में कार्यरत है और वह साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में छापेमारी करने के लिए गई थी।
बाईट- संजीत कुमार गुप्ता, घायल जवान




