Search
Close this search box.

धनबाद:-मेरे ऊपर भी जलेश्वर विजय करवा सकते है हमला : ढुलू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

झारखंड सरकार फेल है। बंदूक तंत्र हावी हो गया है। बाघमारा में दर्जनों स्थानों पर गोली बम चलने की घटनाओ के बाद भी पूर्व विधायक जलेश्वर महतो कुछ क्यो नही बोल रहे है। जब पहले बाघमारा शांत था तो रोज पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाते थे आज उसी पूर्व बियाडा अध्यक्ष का दोहरी नीति वालाचेहरा सामने आया है। उक्त बातें बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने भाजपा कतरास मंडल कार्यालय में पत्रकारो को सम्मानित करते हुये कही।विधायक श्री महतो ने कहा कि मैं भी अपने आप असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।मेरे ऊपर या मेरे परिवार या कार्यकर्ता पर कोई जानलेवा हमला होता है तो जबाबदेही जलेश्वर महतो, बिजय कुमार झा, जिला प्रशासन व राज्य सरकार की होगी।मेरा लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। मैंने थाना से लेकर डी जी पी तक सूचना दी है। मैने जिला प्रशासन से आअपने कई कार्यकताओ की सुरक्षा की मांग की मगर आज तक कोई पहल नही हुई। सरकार व जिला प्रशासन इसका जबाब दे।। सरकार की विफलता को लेकर सड़क से सदन तक भाजपा के लोग आंदोलन का रुख अपनायेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। अपनी जान जोखिम में डाल कर हर प्रकार के खबरों से आम लोगो को अवगत कराते हैं। उक्त बातें बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने भाजपा कतरास मंडल कार्यालय में नये वर्ष के मौके पर बाघमारा क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल, डायरी, पेन व बुके देकर सम्मानित किया।मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा,जिला मंत्री महेश पासवान ,कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह,बाघमारा मंडल पLअध्यक्ष बचु राय , धर्मेन्द्र गुप्ता ,बमबम शर्मा,मीडिया प्रभारी मुकेश झा ,प्रकाश राम गुप्ता ,वाई के झा,बबलू बनर्जी, रविन्द्र विजन,पप्पू गुप्ता अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें