मनोज कुमार की रिपोर्ट
अफीम तस्कर को सशस्त्र सीमा बल और बाराचट्टी पुलिस के द्वारा सुलेबटा मोड़ से किया गया गिरफ्तार
गया(बिहार):-29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट हरि कृष्ण गुप्ता के निर्देशानुसार ई समय बीबी पेसरा के कंपनी एवं बाराचट्टी पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश कुमार उर्फ बिनेस कुमार को सुलेबट्टा नहर रोड के पास पकड़ने में सफलता मिली है मौके से दो किलो अफीम एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल और ₹43000 नगद सर्च के दौरान पकड़ा गया मजिस्ट्रेट बाराचट्टी ब्लॉक के आरती कुमारी एवं बाराचट्टी थाना के थाना अध्यक्ष रामलखन पंडित बाराचट्टी थाना के ऐ .एस .आई चंद्रशेखर भगत एवं एसएसबी के कंपनी कमांडर जकय वांगपन की उपस्थिति में तस्कर को सर्च कर मौके से पकड़े हुए सामान की सूची बनाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु बाराचट्टी थाना लाया गया जहां आगे की पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया




