बाढ़-खेत से सब्जी चुरा रहे थे चोर,देखने गए किसान की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सब्जी की फसल देखने गए किसान की गमछा से फांसी लगाकर हत्या, मौके पर मारपीट के निशान, सब्जी के दाम बढ़ने के बाद से हो रही थी चोरी

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत सुबह चार बजे सब्जी की फसल देखने गए किसान का शव मिला है, मृतक के गले में काला गमछा बंधा है जिससे उन्हे फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है, वहीं मौके पर बैगन की फसल टूटी है जिससे किसान और चोर के बीच जमकर मारपीट होना प्रतीत होता है। मृतक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानीचक गांव निवासी बिहारी महतो (50) के तौर पर हुई है।
इन्दु देवी ने बताया कि उनकी सब्जी की फसल रोज चोरी हो रही थी, वह कई दिनों से सुबह में फसल निगरानी की बात कह रहे थे लेकिन वह मना करती थी आज सुबह 3:00 बजे वह घर से निकल गए और जानवर को चारा देने के बाद वह खेत आ गए। खेत में फसल चोरी करते हुए चोर को पकड़ लिए होंगे दोनों के बीच मारपीट होने के निशान है इनकी गले में गमछा से फांसी लगाकर हत्या की गई है।
गौरव कुमार नहीं बताया कि पिछले कई दिनों से सब्जी की फसल चोरी हो रही थी, इसको लेकर वह सुबह 4:00 बजे ही अपने फसल देखने आए थे किसान के घर से खेत की दूरी लगभग एक किलोमीटर है उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह मौके पर पहुंचे तो देखकर अनुमान लगाए की चोर और किसान के बीच जमकर मारपीट हुई है यह चोर को चोरी करते खेत में पकड़ लिए होंगे।
ग्रामीण ने बताया कि पहले से सब्जी फल चोरी हो रही थी वह सुबह 4:00 बजे फसल देखने आए थे यह खेत पहुंचे तो चोर से हाथापाई के निशान है गले में गमछा से फांसी लगा दी गई है और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है, किसान का ही गमछा छीनकर फांसी लगा दी, सब्जी का दाम बढ़ने के बाद चोरी में बढोत्तरी हुई है। लगभग 10 से 12 दिनों से पूरे एरिया में चोरी हो रही है।
दिनेश प्रसाद ने बताया कि वह सुबह 5:00 बजे खेत आ रहे थे तभी उन्हें घटनास्थल से कुछ दूर पहले ही बताया गया कि एक व्यक्ति मृत पड़ा है, देखते-देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वह लोगों को शव के पास जाने से रोकते रहे लेकिन लोग नहीं रुके मौके पर दो व्यक्ति के बीच मारपीट के निशान है। वह अनुमान लगाते हैं कि चोर भी एक ही था और दोनों के बीच कुश्ती हुई है और इन्हीं का गमछा छीनकर उन्हें गले में फांसी लगाकर उनकी हत्या कर दी गई है।
पंडारक थाना अध्यक्ष नवनीत राय ने कहा कि मृतक के गले में काला गमछा से फांसी लगाने के निशान है, आसपास फसल भी टूटा है, मारपीट के निशान प्रतीत हो रहा है। ग्रामीण का कहना है कि दो तीन दिन पहले भी फसल चोरी की घटना हुई थी।

बाइट – परिजन

Join us on: