मेयर डिप्टी मेयर को डॉक्टरेट एवं नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट

गया जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के मेयर श्री गणेश पासवान जी एवं उपमेयर श्री अखौरीओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जी को डाक्टरेट की उपाधि एवं नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार 2022 के मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजेन्द्र आश्रम के सभागार में 11:30 बजे दिन में अभिनंदन समारोह बड़े ही उतसाह पूर्वक किया गया/
ईस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव जी ने किये एवं ईस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के सभी सम्मानित नेता गण, सभी पदाधिकारी गण एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण और सैकड़ों कार्यकर्ता तथा जनमानस भाग लिए/
सर्व प्रथम अध्यक्ष जी के द्वारा दोनों सम्मानित मेयर एवं उपमेयर को माला, पुष्प गुच्छ और शाल देकर सम्मानित किया गया साथ में जिला एवं बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता श्री अवधेश कुमार सिंह जी को पुष्प गुच्छ, माला एवं शाल देकर सम्मानित किया गया/
अध्यक्ष जी ने अपने संशोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारी गण एवं नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए दोनों गया शहर के मेयर एवं उपमेयर को बधाई देते हुए बताया कि आप दोनों कोरोना काल में जो अदम्य साहश दिखाकर शहर के जनमानस के लिए कार्य किये है, वह सराहनीय और प्रसंसनीय है/आज आप दोनों को डाक्टरेट की उपाधि एवं नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है वह आप दोनों का कर्म का फल है/आप दोनों ने कांग्रेस के साथ गया शहर, बिहार प्रदेश का नाम रौशन किये हैं अत: आप दोनों ढेर सारी बधाई के पात्र हैं/
ईसके बाद अपने संबोधन में श्री अवधेश कुमार सिंह जी ने दोनों को बधाई देते हुए बताये कि आप दोनों का कार्य सराहनीय एवं प्रसंसनीय रहा है/आप दोनों के नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार मिलने पर गया जिला के साथ साथ बिहार प्रदेश का नाम रौशन हुआ है/ ईन्होंने दोनों को दिन दुना रात चौगुना कार्य करने के लिए बधाई एवं आशिर्वचन दिये/ तत्पश्चात मेयर गणेश पासवान जी अपने संशोधन में सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए विस्तृत रूप से अपनी बातें रखे/ उपमेयर श्री मोहन श्रीवास्तव जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार प्रकट करते हुए नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार और हारवर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त डाक्टर की उपाधि पर प्रकाश डालते हुए गया शहर में कोरोना काल में कार्यों पर विस्तृत चर्चा किये/ उन्होंने बताया कि पुरस्कार मिलने के पहले हम दोनों और गया नगर निगम के द्वारा शहर के विकास के लिए कार्य किया गया, जिसे केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के मंत्री द्वारा उदघाटन कराया गया, बह गया शहर के लिए मील का पतथर सावित होगा, शहर के विकास एवं साफ सफाई के मामले में/
ईस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव जी के अलावा मेयर गणेश पासवान, उपमेयर श्री मोहन श्रीवास्तव, श्री अवधेश कुमार सिंह पूर्व मंत्री बिहार सरकार,बावुलाल प्रसाद सिंह, मोहम्मद चिरागुदीन रहमानी, राम प्रमोद सिंह, मोहम्मद खैरूदीन, धर्म धर्मेन्द्र निराला, रणजीत सिंह, बवलु शर्मा, बिजय कुमार मिठु, युगल किशोर सिंह, लाक्षो देवी, सुनैना रानी अंजनी, मिथलेश सिंह, दामोदर गोस्वामी, ओंकार यादव,डाक्टर गगन मिश्रा, रामाश्रय सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, शिव कुमार चौरसिया, लबी सिंह, अयोध्या सिंह, माधुरी गुप्ता, अजय सिंह ईंटक, बिद्या शर्मा, मदीना खातून, सुनील राम, राम सेवक गुप्ता, मोहम्मद सैफुल ईस्लाम, नवीन कुमार, रिंकू सिंह, बवलु कुमार, मोहम्मद नबाब अली खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन,मोहम्मद ताजुद्दीन,टिंकू गिरी सेवादल, अमरजीत प्रसाद, जगदीश प्रसाद यादव, शंभु शरण सिंह, मदन सिंह, ओमप्रकाश निराला, जितेंद्र यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता समिल हुए ।

Join us on:

Leave a Comment