मनोज कुमार की रिपोर्ट
गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक डॉ युगल किशोर प्रसाद, पूर्व विधायक मो खान अली, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, डा मदन कुमार सिन्हा, मो सरवर खान, अमरजीत कुमार, सैयद असरफ इमाम, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा की विश्व के प्रतिष्ठित संस्था डब्लू एच ओ द्वारा प्रकाशित डाटा के अनुशार भारत में कोविड 19 से मरने वालो की संख्या 47 लाख है, जो दुनिया में सभी देशों से ज्यादा एवम् भारत सरकार द्वारा दिए गए आंकड़े से 10 गुना ज्यादा है।
नेताओं ने कहा की डब्लू एच ओ के रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय तिलमिला कर इसे गलत बताने में लगी है, परंतु COVID 19 के दूसरी भयावह लहर में मदद तो दूर सरकार मौतों का भी गलत आंकड़ा देते रही, जो अब डब्लू एच ओ के आंकड़ा आने पर कोविद से मरने वालो की सही जानकारी प्राप्त हुई है।
नेताओं ने कहा की जब विश्व के कोई भी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा जब भारत सरकार की बढ़ाई होती है तो सरकार को यह अच्छा लगता है, परंतु जब कोई सरकार के खिलाफ आंकड़ा या बाते आती है तो सरकार उसे गलत सिद्ध करने में लग जाती है।
नेताओं ने सरकार से डब्लू एच ओ के आंकड़ा पर समीक्षा करने तथा सभी मरने वाले के परिवार को चार, चार लाख मुआवजा देने की मांग की है।




