चोरी की समान के साथ पाँच चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर ललमटिया थाना क्षेत्र के कुंडी टोला में शंकर रजक के घर दो दिन पूर्व हुई चोरी मामले में चोरी किये गये समानों के साथ 48 घंटे के अन्दर पुलिस ने पाँच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। भागलपुर सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने ललमटिया थाना में प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि दो दिन पूर्व ललमटिया थाना क्षेत्र के कूंडी टोला में शंकर रजक के घर चोरी हुई थी, उक्त मामलें को लेकर एक पुलिस टीम गठित की गयी करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोरी में शामिल पाँच चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया,इसके साथ ही चोरी किये गये बीस बंडल सिल्क कपडा़,लिलन कपडा़ और दस बंडल दुपट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है,जिसका अनुमानित कीमत 10 लाख है। वहीं शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, जबकि चोरी में शामिल गिरफ्तार चोर ललमटिया पासी टोला के विकास कुमार ,राजन कुमार,राजा कुमार मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र, राघोपुर टीकर के बमबम कुमार,अमन कुमार बताया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें