प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में बढ़ते अपराध के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने डीएम ऑफिस पर धरना दिया। धरना के माध्यम से मटिहानी प्रखंड के सफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को गोली मारकर घायल करने को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । धरना में शामिल लोगों ने घायल मुखिया के इलाज का खर्च सरकार को देने, परिवार को सुरक्षा देने, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने की मांग की गई। बसपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है रोज हत्या जैसी घटना और व्यवसाई से लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन अपराध पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। धरना में शामिल सीपीएम नेता सह जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह जनता की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया है पुलिस प्रशासन की निकम्मी की वजह से आज गांव में पुलिस के रहते मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया गया ऐसे थानाध्यक्ष को सस्पेंड करना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा और मुखिया को सरकारी खर्च पर इलाज की मांग की गई है। धरना में शामिल महिला पुरुषों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बाईट- अरुण कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी
बाईट- अंजनी कुमार सिंह सीपीएम नेता सह जिला पार्षद




