कुख्यात शराब कारोबारी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

दिनांक 3 मई 2022 को बाढ़ थाना अंतर्गत शराब तथा अन्य कांडों के वर्षो से फरार अभियुक्त सूरज कुमार और सनी कुमार दोनों पिता बिरजू राय ग्राम दलिसमनचक थाना बाढ़ जिला पटना को गुप्त सूचना के आधार पर बरिए पदाधिकारी के निर्देशानुसार रेकी एवं आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दलिसमन चक में छापामारी करके हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जिससे भविष्य में शराब कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है, सूचना यह भी मिली थी कि उक्त दोनों शराब कारोबारी किसी बड़ी घटना को भी अंजाम देने वाले थे। इन अपराधियों के पास से दो लोडेड देशी कट्टा तथा कुल 17 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल भी बरामद हुआ है।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई मामले बाढ़ थाना में ही दर्ज हैं।

Join us on:

Leave a Comment