ईद की इबादत के साथ माँगी गई अमन चैन और तरक्की की दुआ!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

रमजान का पाक महीना रोजे की समाप्ति हो गई है और आज ईद मनाया जा रहा है । मोतिहारी के ईदगाह में भी हजारो मुश्लिम लोग पहुचे और सभी ने नमाज अदा किया । इस मौके भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था । साथ साथ सभी दल के नेता व सामाजिक कार्यकर्तओं ने भी इस में भाग लिया ।
वही इजे मौके पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार , जदयू विधायक शालिनी मिश्रा , राजद नेता मणि भूषण श्रीवास्तव सहित सैकड़ो नेता पहुचे थे । सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी ।

वही इस मौके पर ईद की शुभकामना देने पहुचे राजद नेता मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि ये त्योहार आपसी भाईचारे का होता है इस में कोई बड़ा छोटा नहीं होता है । वैसे आपको बतादें कि पिछले दो वर्षों से कोरोना को लेकर इस मिलन पर रोक लगा हुआ था पर इस बार इस त्यौहार को लेकर लोगो के बीच काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है ।

बाईट— मणिभूषण श्रीवास्तव– राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment